कोरोना संदिग्ध महिला की ईलाज के दौरान मौत जांच रिपोर्ट आना बाकी
jabalpur,  Corona suspect death, investigation report ,during treatment
जबलपुर। प्रदेश के जबलपुर में रविवार को कोरोना संदिग्ध महिला की ईलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल, जांच रिपोर्ट नहीं आई है। महिला का पति 10 दिन पहले ही सउदी अरब से लौट कर शहडोल आया था। जिला प्रशासन ने महिला के पूरे परिवार के सैंपल लिए जाने के निर्देश दिए हैं। 
 
 जानकारी अनुसार 65 साल की महिला को पांच दिन पहले महिला की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे शहडोल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे जबलपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ईलाज के दौरान महिला में कोरोना वायरस के जैसे लक्षण मिलने पर डॉक्टरों ने उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया।
 
शुक्रवार शाम को महिला के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए। महिला के परिवार की ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी लेने पर पता चला कि महिला का पति करीब 10 दिन पहले ही सउदी अरब से लौटकर शहडोल आया है। डॉक्टर महिला का इलाज कोरोना का संदिग्ध मान कर रहे थे। महिला के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल, जांच रिपोर्ट नहीं आई है। रविवार सुबह महिला की मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि महिला के सैंपल रिपोर्ट आने के बाद वजह का पता चल सकेगा। जिला प्रशासन ने महिला के पूरे परिवार के सैंपल लिए जाने के निर्देश दिए हैं।

 

Dakhal News 29 March 2020

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.