नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई

 चेकिंग के दौरान चार तस्कर गिरफ्तार

 

चम्पावत में नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन क्रैकडाउन  में  बड़ी कार्यवाही की गई और चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। ऑपरेशन क्रैकडाउन उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाया जा रहा है। चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत लोहाघाट थाने के एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में  देवराडी बैंड लोहाघाट  के पास से चार तस्करो को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्ततो ने   चरस को देवीधुरा क्षेत्र से खरीदने व पीलीभीत क्षेत्र में चरस को महंगे दामों में बेचने  की बात कबूली। इन नशा तस्करों के पास से बरामद चरस  की कीमत लगभग 4 लाख रुपए है। गिरफ्तार किये गए तस्करों का नाम अनुज कुमार ,सिराज अहमद ,राजवीर सिंह भरत सिंह है। तस्करों के पास से 3 किलो 735 ग्राम    चरस बरामद  की गई है। 

Dakhal News 14 January 2024

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.