तीन किलो चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
तीन किलो चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने का अभियान

 

उत्तराखंड को नशा मुक्त  बनाने के लिए सरकार ने बड़ा अभियान चला रखा है। ऐसे में ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत पुलिस ने एक बड़े नशा तस्कर को पकड़ा और उसके पास से तीन किलो चरस बरामद की। चंपावत पुलिस के हाथ लगी एक बड़ी सफलता ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत  लगी।  पुलिस की एसओजी टीम ने 3 किलोग्राम से ज्यादा चरस के साथ एक तस्कर को  गिरफ्तार किया। चंपावत   के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने  बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश को आगामी   2025 तक नशा मुक्ति करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत ढोली गांव रोड से  नशा तस्कर  दीवान गिरी  को कुल 3 किलो 17 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Dakhal News 3 January 2024

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.