कलेक्टर बोले लोग योजनाओं का लाभ लें

 कपूरदेई में विकसित भारत संकल्प यात्रा

 

सिंगरौली कलेक्टर  अरुण कुमार परमार ने लोगों से आगे आकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की बात कही और ये भी बताया कि इन योजनाओं का लाभ किस तरह लिया जा सकता है। परमार चितरंगी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कपुरदेई में विकसित भारत संकल्प यात्रा में आये लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। कपूरदेई में विकसित भारत संकल्प यात्रा में  सिंगरौली कलेक्टर अरुण कुमार परमार ने कहा कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना के लाभ से कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे।  केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प अभियान जिले के सभी ग्राम पंचायत के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में भी चलाया जा रहा है। इस  का उद्देश्य भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है तथा योजनाओं के लाभ से वंचित हितग्राहियों को  शत  प्रतिशत लाभ दिलवाना है। 

Dakhal News 29 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.