मिट्टी माफिया पर छापामार कार्यवाही

 तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को किया गया सीज

 

 अवैध तरीके से मिट्टी का खनन करने वाले माफ़िय के खिलाफ प्रशासन एक्शन में हैं। मिट्टी माफिया पर शिकंजा  कसते  हुए। तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जप्त किया गया। अवैध मिट्टी खनन माफिया पर शिकंजा  कसते  हुए  झनकईया थाना पुलिस ने  छापामार कार्यवाही करते हुए अल्केमिस्ट रोड पर अवैध खनन में लिप्त तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ कर झनकईया थाने में  सीज कर खड़ा कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ कर सीज कर दिया गया है। जो कि मिट्टी खनन के अवैध कारोबार  में लगी हुई थी। मिट्टी खनन माफिया के खिलाफ पुलिस की यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। बीते दिनों खटीमा दौरे के अवसर पर जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए स्थानीय पुलिस को निर्देशित किया था। 

Dakhal News 26 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.