वीडी और शिवराज ने सुनाए संस्मरण
वीडी और शिवराज ने सुनाए संस्मरण

 अटल जी का जन्म दिन सुशासन दिवस

 

पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस  सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और वीडी शर्मा ने उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की और उनसे जुड़े संस्मरण सुनाये। अटल बिहारी वाजपेई  के  जन्म दिवस को भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में  मन  रही है। भाजपा नेताओं ने  भोपाल के डीबी मॉल के सामने स्थित अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस  मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अटल जी के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है। वहीँ पैरव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अटल जी कोयाद करते हुए उनसे जुड़े संस्मरण साझा किये। 

Dakhal News 25 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.