परासिया वालों को भी मिला निमंत्रण

 अक्षत कलश यात्रा का भव्य स्वागत

 

परासिया वालों को अयोध्या पहुँचने का निमंत्रण देने के लिए अक्षत कलश यात्रा पहुंची। इस यात्रा के प्रति महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। 22 जनवरी को रामलला अपने नए और भव्य मंदिर में विराजेंगे। इन पलों का साक्षी बनने के लिए परासिया  के लोगों को निमंत्रित करने के लिए अक्षत कलश यात्रा परासिया पहुंची। अक्षत कलश यात्रा सभी वार्ड में पैदल पहुंची। जगह जगह लोगो ने फूल माला के साथ जय श्री राम के नारे लगाते  हुए यात्रा का स्वागत किया। यात्रा  को लेकर  महिलाओं व युवाओं में  खासा उत्साह देखने को मिला। 

Dakhal News 25 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.