पढाई के साथ साथ बच्चो को खेल भी जरुरी

 मास्टर इंटरनेशनल स्कूल में खो -खो प्रतियोगिता  

 

 

 काशीपुर में स्कूली बच्चे  इस समय खो खो में अपना दम दिखा रहे हैं। मास्टर इंटरनेशनल स्कूल में खो -खो प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चो के अंदर खेल  भावना  को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। बहुत जरुरी होता है की पढाई के साथ साथ बच्चो को खेल के प्रति भी अग्रसर  रहें। उत्तराखंड की धामी सरकार तरह तरह  की  खेल  प्रतियोगिताएं करवाकर बच्चो के शारीरिक और बौद्धिक विकास को नए आयाम दे रही है। ताकि बच्चो में खेल भावना जागृत हो। काशीपुर के मास्टर इंटरनेशनल स्कूल में   खो -खो प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। इस छः दिवसीय प्रतियोगीता के दौरान बच्चों ने अपने खेल का दम दिखाया  और फाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर  अंडर 14 बालक - बालिकाओ को प्रमाण पत्र प्रदान  किये गए। विद्यालय की प्रबंधक  शिल्पी गर्ग एवं  प्रधानाचार्य डॉक्टर गौरव गर्ग ने बताया कि इस खो खो प्रतियोगीता मे सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के बच्चे भाग ले रहे हैं। इन खेलो के माध्यम से बच्चो के अंदर खेल  भावना बढ़ेगी और वे देश का नाम ऊंचा  करेंगे। 

Dakhal News 24 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.