Dakhal News
9 May 2024बिना कर्ज लिए सरकारी योजनाएं नहीं चल सकतीं
पूर्व मंत्री कांग्रेस विधायक अजय सिंह ने भाजपा सरकार कसते हुए कहा शिवराज सरकार द्वारा चलाई गईं योजनाएं नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के गले की हड्डी बन गई है। बिना लोन लिए इन योजनाओं को चलाया नहीं जा सकता और चाह कर भी मोहन यादव इन्हें लोकसभा चुनाव तक बंद नहीं कर सकते। कांग्रेस विधायक अजय सिंह बड़े पते की बात कहते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, शिवराज सिंह द्वारा चलाई गईं योजनाएं नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के गले की हड्डी बन गई हैं। अब बिना कर्ज लिए ये योजनाएं चल नहीं सकती। वहीं दूसरी और ये योजनाएं बंद भी नहीं की जा सकती हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव सामने है। अजय सिंह राहुल ने कहा कि मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर है असमंजस है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बैठक चल रही है कुछ सीनियर नेता भी चुनाव जीत गए हैं उनको किस भूमिका मे भाजपा रखे इस बात को लेकर भी मंत्रिमंडल बनने में देरी हुई है।
Dakhal News
24 December 2023
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|