रेलवे का रैक न लगने पर हम्माल परेशान

 काम नहीं मिल पाने से खाने के पड़े लाले

 

परासिया रेलवे स्टेशन पर  रैक न लगने पर हम्माली करने वाले  मजदूर  परेशान हो रहे हैं। काम नहीं मिलने से इनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। परासिया में हम्माल लोगो के आग्रह पर  ब्लूक्राफ्ट आर्गो कम्पनी  और रेल अधिकारीयों  की मीटिंग हुई। जहाँ हम्मालों के मसले पर चर्चा की गई। अधिकारीयों ने कहा कि यहाँ से  रैक में मक्का भरकर हरियाणा जाता है  वो रैक जल्दी लगाने चाहिए। ताकि मजदूरों को काम मिल सके। यहाँ  पर  कई दिनो के बाद रैक लगता है। इसकी शिकायत कई बार कम्पनी ने रेलवे के सीनियर ऑफिसरों  से भी की  परन्तु अब तक समाधान नही निकला। जिसमे मक्का लाने के ट्रांसपोर्टर को भी मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है और सबसे अधिक परेशानी वहाँ के मजदूरों को भुगतना पड़  रही  है। मजदूर सुबह काम के लिए दूर दूर से आते है पर शाम तक काम न मिलने पर निराश होकर वापस चले जाते है। उनके सामने  परिवार का पालन पोषण  करना  भी मुश्किल हो रहा है। हम्मालों ने रेलवे से गुहार  लगाईं है  कि रैक समय समय पर  मिले  जिससे मक्का का रैक भरा जाए और मजदूरों का पालन पोषण  हो सके। 

Dakhal News 22 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.