संदिग्ध परिस्थिति में मिला मृत हाथी

 हाथी का शव मिलने से मचा हड़कंप  

 

एक बड़े हाथी का शव संदिग्ध स्थिति में  मिलने से हड़कंप मच गया। विशाल हाथी की मौत कैसे हुई इस पर वन विभाग के अफसर कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। बड़कोट वन रेंज के   माजरी ग्रांट के रेशम माजरी क्षेत्र में एक हाथी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार की सुबह वन  वन विभाग के गश्ती दल ने मृत अवस्था में हाथी को देखा और इसकी  सूचना उच्च अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने शव को कब्जे में ले लिया है। बताया गया है कि हाथी करीब 15 साल का है और उसके सभी अंग सुरक्षित हैं। वन विभाग ने  हाथी का पोस्टमार्टम भो करवाया है। ताकि उसकी मौत के कारणों का पता चाल सके। हाथी का शव मिलने की  खबर से बड़ी तादात में  ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। हाथी की मौत ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।  दो दिन पहले भी  थानो वन रेंज में एक हाथी की मौत इसी तरह  हो चुकी है। क्षेत्रवासियों  ने बताया कि वे कई  साल से वह वन विभाग को हाथी आने की शिकायत  करते आ रहे  हैं। लेकिन वन विभाग  ने  इसको संज्ञान में नहीं लिया। अब अचानक इस तरह हाथियों की मौत के पीछे वन विभाग की भी बड़ी लापरवाही बताई  है। वन रेंज अधिकारी धीरज रावत ने कहा कि 3 महीने पहले हाथी की रोकथाम के लिए प्रस्ताव उन्होंने  भेजा था। लेकिन अभी तक उस पर अमल नहीं किया गया है। वन विभाग हाथियों की मौत के मामले में अपना पल्ला झाड़ता नजर आ   रहा है। 

Dakhal News 21 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.