बकरी का मांस खाने से फूड प्वाइजनिंग

 मास खाकर बीमार लोग पहुंचे अस्पताल

 

अगर आप भी मांस खाते  हैं तो सावधान हो जाएँ। बीमार जानवरो का मांस  आपको अस्पताल पहुंचा सकता है।  खटीमा  में बीमार बकरी  का  मांस खाने के वजह से ग्रामीण फ़ूड  पॉइजनिंग के शिकार हो गए। इसके बाद आनन फानन में ग्रामीणों को 108 के माध्यम से नागरिक चिकित्सालय   लाया गया। जिसके बाद चिकत्सको द्वारा पुष्टि की गयी की एक बीमार बकरी को काटकर उसके मांस को खाने से सभी लोगों को  फ़ूड  पॉइजनिंग  हो गई। ये मामला  खटीमा विकासखंड के चकरपुर के वनरावत बस्ती की है जहां बीमार बकरी  का  मांस खाने से  कई लोग फ़ूड  पॉइजनिंग के शिकार हो गए। वनरावत बस्ती में रहने वाले लोगों को  फूड प्वाइजनिंग होने पर उन्हें 108 के माध्यम से नागरिक चिकित्सालय खटीमा लाया गया। जहाँ पता  चला कि एक बीमार बकरी को काटकर उसके मांस को खाने से सभी लोगों को फ़ूड  पॉइजनिंग हो गई। उपचार के दौरान 10 वर्ष की  बच्ची की हालत गंभीर होने से उसे हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल  रेफर कर दिया गया। बाकी  लोगों के तबीयत में सुधार हो गया है। 

Dakhal News 20 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.