पूर्व वन मंत्री विजय शाह की जंगल में पार्टी
पूर्व वन मंत्री विजय शाह की जंगल में पार्टी

 जंगल में मंगल करते नजर आये विजय शाह

 

भाजपा सरकार के पूर्व वन मंत्री विजय शाह अपने नित नये नये कारनामों के कारण चर्चाओं में रहते है। अब भाजपा के विधायक पूर्व वन मंत्री  विजय शाह ने घने जंगल में वन विभाग के अधिकारियों  को पार्टी करने का हुक्म दे डाला  और जंगल में पार्टी हो गई। पार्टी के  वीडियो में खुद विजय शाह आपने दोस्त के साथ सतपुड़ा के जंगलों में मनगल करते नजर आये। ये वीडियो खुद विजय शाह ने बनाया है। विजय शाह ने सतपुड़ा की सबसे ऊँचे पहाड़ों पर पार्टी आयोजित की अधिकारियों ने बताया पूर्व वन मंत्री को जिस स्थान पर पार्टी की व्यवस्था करने के लिए कहा गया  था। उस स्थान पर आग जलाना पूर्णत:प्रतिबंधित है आग फैलने के खतरे के साथ जंगली जानवर भी डर के कारण दूसरे वन क्षेत्रों में पलायन कर सकते  हैं। उपरोक्त स्थान पर आग जलाना वन नियमों के विरुद्ध है। भाजपा विधायक शाह  के कारन कंगाल में मंगल हो गया  और नियम कोने में पड़े रह गए अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे विजय शाह एक पत्रकार की तरह सतपुड़ा की वादियों का हाल बता रहे हैं। 

Dakhal News 19 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.