खटीमा में खनन माफिया सक्रिय
खटीमा में खनन माफिया सक्रिय

 अवैध रूप से  मिट्टी का खनन

 

उत्तराखंड के कई इलाकों में मिटटी माफिया सक्रिय है और मिट्टी खनन के लिए खेतों और जमीन को बर्बाद कर रहा है। मिट्टी माफिया बिना इजाजत मिटटी का खनन कर सरकार को राजस्व का चूना लगा रहा है। खटीमा विकासखंड में इन दिनों अवैध मिट्टी खनन माफिया का स्वर्ण काल चल रहा है। मिट्टी माफिया  बिना परमिशन के खेतों की उपजाऊ मिट्टी का  अवैध रूप से खनन कर उसका परिवहन भी कर रहा है। इस मामले  में शिकंजा  कसने के लिए  राजस्व विभाग की टीम के द्वारा उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में  सितारगंज रोड   पैनिया टोल नाके के पास अवैध मिट्टी खनन में लिप्त तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को ओवरलोडिंग एवं अवैध रूप से मिट्टी का परिवहन करने के अपराध में सीज किया  गया। उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि इस मामले में आवश्यक कार्यवाही कर के मिट्टी खनन माफिया के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है।  

Dakhal News 18 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.