Dakhal News
7 May 2024मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया
गौला खनन मजदूर उत्थान समिति ने गौला की समस्याओं को नजर अंदाज करने का आरोप लगाते हुए लालकुऑं में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला जलाया। गौला की समस्याओं को नजर अंदाज करने से गौला खनन मजदूर उत्थान समिति उत्तराखंड नाराज है। इन लोगों ने लालकुऑं में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन फूंका गौला मजदूर खनन उत्थान समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि सभी 11 गेटों पर सरकार के खनन नीति और परिवहन नीति के विरोध में आन्दोलन किया जा रहा है। लेकिन तानाशाह सरकार मजदूरों और वाहन स्वामियो की समस्याओं को सुनने के राजी नही है। ऐसे में अभी क्रमवार तरीके से आन्दोलन किया जा रहा है।
Dakhal News
17 December 2023
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|