सुरंग में फंसे पुष्कर के घर लौटने पर स्वागत

पुष्कर ने माना मुख्यमंत्री धामी का आभार  

उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे  पुष्कर सिंह ऐरी का उसके घर टनकपुर पहुँचने पर स्वागत किया   पुष्कर सिंह ने खुद की सकुशल वापसी के लिए मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया। टनल में  फंसे 41 श्रमिकों में शामिल   टनकपुर क्षेत्र के ग्राम छीनीगोठ निवासी पुष्कर सिह ऐरी का अपने घर टनकपुर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने  जोरदार स्वागत किया  पीलीभीत चुंगी पर स्थानीय लोगों ने फूल मालाएं पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया  अपने पुत्र के सकुशल घर आने पर पुष्कर के माता पिता काफी भावुक दिखे और उनकी आंखे नम हो गईं  घर पहुंचे पुष्कर ने  बताया कि घर से दूर रहने पर बुरा लगता है इस बार ऐसा लग रहा है की बहुत दिनों बाद आया हूं  मैं अपने परिवार के साथ हूं इसके लिए मैं मुख्यमंत्री धामी का आभार मानता हूं। 

Dakhal News 2 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.