25 लाख से अधिक परिवारों को देंगे निमंत्रण
25 लाख से अधिक परिवारों को देंगे निमंत्रण

 श्रीराम लला मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा का निमंत्रण

 

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और भगवान् राम लला  के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मध्यभारत के 25 लाख से ज्यादा परिवरों को निमंत्रण दिया जाएगा। इसके लिए अयोध्या राम मंदिर में पूजित अक्षत घर घर  पहुंचाए जाएंगे। राम मंदिर का पुनर्निर्माण  और उसका उद्घाटन भारत के इतिहास का सबसे गर्व करने वाला दिन होगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आह्वान पर अयोध्या में आगामी जनवरी में होने वाले राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमित्त मध्यभारत प्रान्त के  25 लाख से अधिक परिवारों को निमंत्रण दिया जा रहा है। इसके लिए  श्री राम मंदिर में पूजित अक्षत कलश  हमारे मध्यभारत प्रान्त आ चुके हैं। इन पूजित अक्षत कलश का जिला सह वितरण कार्यक्रम  भोपाल के गुफा मंदिर में रखा गया। जिसमे पूज्य साध्वी महामंडलेश्वर प्रज्ञा भारती राष्ट्रीय स्वयं सेवक  के प्रांत संघचालक अशोक  पांडे और  अन्य संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी, समाज के गणमान्य  नागरिकों के साथ संगठन के 32 जिलों के प्रतिनिधि पूजित अक्षत कलश अपने जिलों मैं ले  गए। 

Dakhal News 23 November 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.