चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

 गुरुदेव शरण गुप्ता ने की घर वापसी

 

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता गुरुदेव शरण गुप्ता ने कांग्रेस को अलविदा बोल अपनी घर वापसी कर ली है। गुरुदेव शरण गुप्ता ने फिर भाजपा का दामन थाम लिया है। चुनाव से पहले लगा यह तगड़ा झटका कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। मध्य प्रदेश चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को कई बड़े झटके लगे हैं। दतिया के कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।  इसमें सबसे बड़ा नाम गुरुदेव शरण गुप्ता का है जिन्होंने घर वापसी करते हुए वापस भाजपा की सदस्यता ले ली है। वहीँ कुशवाहा समाज के नेता शेर सिंह कुशवाहा और मुस्लिम समाज के दिग्गज नेता माशूक अली ने भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। इन नेताओं के आने से भाजपा दतिया जिले में मजबूत स्थिति में आ गई है।  गुरुदेव शरण गुप्ता ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में पार्टी बिल्कुल भी अनुशासन नहीं है। कांग्रेस के अंदर गुटबाजी है। गुरुदेव शरण गुप्ता ने कहा कि मैं जब से भाजपा छोड़ कांग्रेस में गया था अंदर से खुश नहीं था। मैं कभी कांग्रेस का हो ही नहीं पाया। मैंने  भाजपा छोड़ने का फैसला गुस्से में लिया था। मुझे अपने इस फैसले का अफसोस है। अब मैं भाजपा में आ गया हूं और अपना पूरा जीवन बीजेपी के लिए ही काम करूँगा। 

Dakhal News 8 November 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.