Dakhal News
7 May 2024ट्रैक्टर और बाइक टकराने से हादसा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा में भाग लेने गए दो भाजपा कार्यकर्ताओं की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर के कारण हुआ। माड़ा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की चुनावी सभा के दौरान दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री देवसर विधान सभा प्रत्याशी राजेन्द्र मेश्राम के लिए चुनावी सभा में पहुंचे थे। तभी दौरान ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में दो युवको की गई जान चली गई। दोनों भाजपा कार्यकर्ता बताऐ जा रहे हैं। माड़ा पुलिस मामले की जाँच में जुटी है। इस घटना की जानकारी जैसे ही बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र मेश्राम व भाजपा जिला अध्यक्ष को मिली वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे व मृत व्यक्तियों के परिजनों को ढाढस बंधाया और उन्हें उचित मुवावजा दिलाने का भरोसा दिया।
Dakhal News
7 November 2023
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|