निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 

 लोगों ने जाना आयुर्वेद का महत्व

 

 

डोईवाला में उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में कई बीमारियों की  जांच कर नि:शुल्क आयुर्वेद दवाइयां वितरित की गई और आयुर्वेद के महत्त्व से सबको परिचित करवाया गया।डोईवाला में उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में कई बीमारियों की  जांच कर  निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। डॉक्टर राजीव कुरेले ने बताया कि  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस दस नवम्बर को मनाया जायेगा। जिसके लिए महीने भर अभियान चला कर आयुर्वेद का महत्व लोगो को बताया जा रहा है। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर  राजीव कुरेले ने लोगो को सर्दियों में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए घरेलू उपचार एवं बचाव के उपाय भी बताये। 

Dakhal News 4 November 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.