बिगबॉस 17 के सेट में दिखे एल्विश और मनीषा
  बिगबॉस 17 के सेट में दिखे एल्विश और मनीषा

 सलमान ने एल्विश से विवाद पर लिए जमकर मजे 

 

सलमान खान का शो 'बिगबॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव का विवादों से काफी गहरा नाता है।  इसी बिच उनका एक और विवाद से सामना हुआ है। दरसअल एल्विश यादव का नाम रेव पार्टी और सांपों की स्मगलिंग का आरोप है। इस वजह से उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो गई है। इस  विवाद के बाद वे 3 नवंबर से काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। दावा किया जा रहा था की  एल्विश फरार हैं। लेकिन उनको बिगबॉस के सेट पर स्पॉट किया गया। बीते दिन, बिगबॉस 17 वीकेंड का वार में  एल्विश और मनीषा रानी साथ नजर आए। इस दौरान दोनों सलमान साथ मस्ती करते नजर आये। इसके बाद सलमान ने  एल्विश के विवाद का जिक्र किया। आपको बतादें दरसअल  एल्विश यादव और मनीषा रानी बिगबॉस 17 में अपने गाने के प्रमोशन के लिए गए थे।  एल्विश और मनीषा रानी ने सलमान साथ डांस भी किया। स्टेज में मनीषा सलमान साथ फ़्लर्ट करती नजर आई। इसके बाद सलमान ने  एल्विश की थोड़ी टांग खिचाई भी की। सलमान ने यहां पर एल्विश के रेव पार्टी वाले नहीं बल्कि बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर बनने के बाद शुरू हुए विवाद का जिक्र किया। उस दौरान एल्विश ने वीडियो शेयर कर बिग बॉस के मेकर्स से ट्रॉफी लेने की बात कही थी। सलमान खान ने एल्विश यादव से कहा, 'तुम वो नहीं लेकर आए, जो यहां के लोगों को वापिस देने की बात कर रहे थे।' ' तब एल्विश ने कहा, 'बस कुछ लोगों की वजह से ऐसा हुआ, जिन्होंने फेक मीम्स बनाकर गलत पीआर करना शुरू कर दिया।' एल्विश की इस बात पर सलमान ने कहा, 'जब कोई जीतता है, तो उसके खिलाफ बोलने वाले काफी सारे खड़े हो जाते हैं। इसका मतलब ये नहीं कि हम पीछे हट जाए।

Dakhal News 4 November 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.