सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्गी पर साधा निशाना

 

कोंग्रेसियों को अगर सत्ता दी तो लूट मचा देंगे

 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को मंच से जय वीरू की जोड़ी बताते हुये इशारों इशारों में जनता से चोर कहलवा दिया और  फिर शातिराना अंदाज़ में कहा कि हमने नही कहा ये पब्लिक है ये सब जानती है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने  मैहर मां शारदा दर्शन करने के बाद विधानसभा चुनाव 2023 अभियान की शुरुआत  की मैहर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को मंच से जय वीरू की जोड़ी बताते हुये इशारों इशारों में उन्हें  जनता से चोर कहलवा दिया, फिर शातिराना अंदाज़ में कहा कि हमने नही कहा। सिंधिया ने  कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के पहले ही टिकट के दावेदारों को कमलनाथ दिग्विजय सिंहका कपड़ा फाड़ने की बात कह रहे हैं। माँ शारदा न करे विपक्ष में रहते हुए यह हाल है अगर सत्ता पर आ गए तो प्रदेश का क्या हाल करेंगे आप समझ सकते हैं, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह सत्ता की कुर्सी देखते हैं तो उनकी आंखों में चमक आ जाती है और कुर्सी से कहते हैं आ..जा आ...जा। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मैहर को जिला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बनाया है।  केवल घोषणा करने से कुछ नहीं होता, सीएम ने कलेक्टर और एसपी को पदस्थ कर दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने चित परिचित अंदाज में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पब्लिक है सब जानती है। उन्होंने कहा  भारतीय जनता पार्टी जन-जन के दिलों में बसाना चाहती है, हम न नेता बनना चाहते हैं ना ही अभिनेता और न ही किसी अभिनेत्री के बगल में खड़े होना चाहते हैं। उन्होंने कहा  मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। 

Dakhal News 2 November 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.