Dakhal News
9 May 2024
कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी का जनसम्पर्क
कांग्रेस नेता दीपक जोशी ने कहा जनता भाजपा के शासन से त्रस्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लोभ लालच के अलावा कोई ऐसा काम नहीं कर पाए जिसे जनता के बीच ले जाकर सरकार की उपलब्धियां गिना सकें।खातेगांव से कांग्रेस उम्मीदवार दीपक जोशी ने हरणगांव ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले और कई गांव का जनसंपर्क भी किया। इस दौरान दीपक जोशी का जगह-जगह साफा एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। दीपक जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश में भय का माहौल बना रही है। प्रदेश में ना तो रोजगार है और ना ही शिक्षा है। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी खराब है, लाखों नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं। पूरे प्रदेश में आज बदलाव का माहौल है। जनता भारतीय जनता पार्टी के शासन से त्रस्त आ चुकी है शिवराजसिंह चौहान लोभ लालच के अलावा कोई ऐसा काम नहीं कर पाए जिसे जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां गिना सके।
Dakhal News
28 October 2023
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|