कांग्रेस ने आदिवादियों को उपेक्षित रखा

 कांग्रेस वचनपत्र को बताया झूठ का पुलिंदा

 

 केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस के वचन पत्र को झूठ का पुलंदा बताया और कहा  कांग्रेस ने 75 वर्षों तक आदिवासियों को  उपेक्षित रखा। कांग्रेस ने आदिवासियों को  सिर्फ सत्ता के लिए बनाया हथकंडा बनाया। भोपाल में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि  75 वर्षों तक आदिवासियों को उपेक्षित रखा गया  और सिर्फ सत्ता के लिए आदिवासियों को हथकंडा बनाया गया। जनजातीय समाज को बीजेपी मुख्य धारा में लाई और आदिवासी भाइयों का विकास सुनिश्चित किया गया है। एमपी  में कांग्रेस सरकार में जनजातीय वर्ग की अनदेखी की गई। इसलिए कांग्रेस को देशभर की जनता ने नकार दिया है। अर्जुन मुंडा ने कहा कांग्रेस के वचनपत्र में सिर्फ छलावा हुआ है। केंद्र में रहते हुए नीतियों का वादा नहीं निभाया। आबादी के अनुसार न नीतियां बनाई गईं न कार्यक्रम तय किए गए। आदिवासियों का सबसे अधिक पलायन कांग्रेस सरकार में हुआ है। आदिवासी इलाकों में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बीजेपी की सरकार लेकर आई। बीजेपी के कामों से घबराकर कांग्रेस झूठ का  वचनपत्र लेकर आई है। 

Dakhal News 25 October 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.