फिल्म 'टाइगर 3' का पहला गाना रिलीज
फिल्म

 

 

इस  गाने पर जमकर थिरके फैंस 

 

बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान और कटरीना कैफ की अपकमिंग मूवी 'टाइगर 3' का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। इस मूवी का ट्रेलर भी रिलीज हो चूका है जिसे फैंस की तरफ से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। इस बिच 'टाइगर 3' का पहला गाना 'लेके प्रभु का नाम' सोमवार 23 अक्टूबर को यानि आज रिलीज हुआ। सलमान और कटरीना की केमिस्ट्री देखकर फैंस काफी ज़्यादा खुश है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। इस गाने को लेकर फैंस काफी रिएक्शन दे रहे हैं। सलमान और कटरीना की फिल्म 'टाइगर 3' का पहला गाना रिलीज हो चूका है। इस गाने को सुनने के बाद आप थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे। इस गाने में फीमेल सिंगर निकिता गाँधी ने अरिजीत सिंह का काफी साथ दिया है। आपको बतादें सलमान की मूवी में अरिजीत ने पहली बार गाना गाया है। दरसअल साल 2014 में सलमान खान और अरिजीत सिंह के बिच मतभेद हो गया था। लेकिन अब दोनों के बिच रिश्ते काफी अच्छे हो गए हैं तो अरिजीत सिंह ने सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का पहला गाना 'लेके प्रभु का नाम' को अपनी आवाज दी है। 

Dakhal News 23 October 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.