कमल का भाजपा सरकार बनाने का संकल्प

 

प्रचार अभियान में जुटे भाजपा के कमल पटेल

 

कृषि मंत्री कमल पटेल हरदा में घर घर जा कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं और लोगों को भाजपा की सरकार बनाने के लिए संकल्प दिलवा रहे हैं। इस दौरानकमल पटेल से प्रभावित होकर कांग्रेस के लोग भाजपा में शामिल हुए। हरदा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार एवं किसान नेता कमल पटेल चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। पटेल भाजपा, कमल और हरदा को जिताने का उदघोष कर रहे  हैं। वे  हर  वर्ग के साथ भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता से मेरा बूथ जीतने के साथ-साथ हरदा में कमल और प्रदेश में फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लोगों को दिलवा रहे हैं। पटेल चुनाव प्रचार में कांग्रेस से बहुत आगे हैं। भाजपा उम्मीदवार कमल पटेल हरदा के ग्रामीण क्षेत्रों में गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं तो वहीं अन्य राजनैतिक दल  चुनाव प्रचार में फिलहाल  नदारत नजर आ रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कमल पटेल पहुंच रहे हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर कांग्रेस के लोग भी भाजपा में शामिल हुए। 

Dakhal News 20 October 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.