Dakhal News
9 May 2024
ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया बिन पेंदी का लोटा
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। ऐसे पूरी कांग्रेस पार्टी भाजपा पर हमलावर है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भाजपा सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि,भाजपा चुनाव हार रही है। इसलिए केंद्रीय मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने जबरदस्त निशाना साधा और कहा सिंधिया पिन पेंदी का लोटा है। जो जनता को पसंद नहीं आएगा।मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस आक्रामक तेवर अपनाए हुए है और कांग्रेस नेता जोर शोर से भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने भाजपा सर्कार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि भाजपा को हार का डर है। इसलिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा में लड़ाई इस बात की है कि कौन सबसे कम वोट से हारेगा। कांग्रेस सरकार को गिराने में सबसे अहम रोल निभाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया पर प्रहार करते हुए रागिनी ने कहा की सिंधिया बिन पेंदी का लोटा है। जिसे जनता बिलकुल पसंद नहीं करती। वही मुख्यमंत्री शिवराज को निशाने पर रखते हुए रागिनी नायक ने बयान दिया कि शिवराज सिंह चौहान पर उनकी अपनी पार्टी ही भरोसा नहीं कर पा रही है। ऐसे में जनता उन पर क्या भरोसा करेगी।
Dakhal News
19 October 2023
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|