मध्यप्रदेश में बढ़ रही बलात्कार की घटना

 

छतरपुर में महिला के साथ हुआ गैंगरेप

 

मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ती बलात्कार की घटनाये सरकार के ऊपर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर रही है। एक तरफ भाजपा सरकार लाडली बहना योजना का जोर शोर से प्रचार प्रसार कर रही है.तो वही लाडली बहना प्रदेश में  बलात्कार की घटना से खुदको असुरक्षित महसूस कर रही है। अब एक बार फिर छतरपुर से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। महिला का आरोप है कि  जंगल में उसके साथ गैंगरेप किया गया। भले ही लाड़ली बहाना योजना के जरिये प्रदेश की महिलाओं को पैसा और सम्मान देने की बात प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर रहे है। पर मध्यप्रदेश से जो खबर सामने आती है वो लाड़ली बहनो को सम्मान तो नहीं देती बल्कि आक्रोशित जरूर कर देती है। प्रदेश में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाएं सबकी चिंता बढ़ा  रही है। बडामलेहरा थाना क्षेत्र की 42 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत की है कि उसे जबरदस्ती शराब पिलाकर जंगल ले जाया गया जहाँ पांच लोगो ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गौर करने वाली बात ये भी है आरोपी पीड़ित महिला को टैक्सी से उतार कर जंगल की और ले गए। तो सोचिये अपराधियों के हौसले प्रदेश में किस कदर बुलंद है। मानो कानून का कोई खौफ ही न हो। इस पूरे मामले में साहू समाज के अध्यक्ष राजू साहू ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और आरोपियों  के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।  वही इस पूरे मामले बडामलेहरा के थाना प्रभारी कमल सिंह ने जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी करवाई करने की बात कही है। 

Dakhal News 17 October 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.