Dakhal News
9 May 2024
कांग्रेस ने जताया पुराने चेहरों पर भरोसा
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 230 विधानसभा सीटों में से 144 के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया है। छतरपुर जिले में कांग्रेस ने अपने पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अब कांग्रेस की ओर से भी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो गई है। रविवार कांग्रेस की ओर से जारी पहली सूची में 144 उम्मीदवारों के नाम है। छतरपुर जिले की 6 सीटों पर कांग्रेस ने ज्यादा भरोसा अपने पुराने चेहरों पर ही जताया है। बिजावर सीट से चरण सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। जो कि मूल रूप से झांसी के रहने वाले हैं। महाराजपुर सीट से नीरज दीक्षित,छतरपुर से आलोक चतुर्वेदी और राजनगर से विक्रम सिंह नाती राजा को फिर टिकट दिया गया है।
Dakhal News
15 October 2023
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|