Dakhal News
9 May 2024
महिलाओं के साथ हो रही है छेड़खानी
मध्यप्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का दावा करने वाली सरकार को अपनी एक नजर खंडवा की तरफ भी कर लेना चाहिए। जहाँ हाट बाजार के बीच में शराब की दुकान है। शराबी शराब पीकर नशे में धुत हो जाते है और फिर नशे की हालत में महिलाओं के साथ छेड़खानी और अभद्र व्यवहार करते है। सवाल उठता है कि क्या महिलाएं अब बाजार में खरीदी करना ही बंद कर दें। शराबियों के डर से घर में बैठ जाये। शासन खुद ही बताये की महिलाएं क्या करे पूर्ण शराब बंदी करना तो सरकार के लिए दूर की कौड़ी ही नजर आता है। पर कम से कम ऐसे शराब ठेको का तो लाइसेंस निरस्त किया जाये जो बाजार,स्कूल और धार्मिक स्थल के करीब है और नियम भी यही कहता है। पर शासन अपने ही नियमों को धता बताते हुए दिखाई दे रहा है। यह पूरा मामला खंडवा जिले के तहसील मुख्यालय खालवा का है। हाट बाजार के मध्य स्कूल और मंदिर के पास में यहाँ शारब दुकान धड़ल्ले से चल रही है। नशे में धुत शराबी आये दिन महिलाओं के साथ छेड़खानी करते है। इसी क्षेत्र में स्कूल भी है। स्कूली बच्चो को शराब दूकान के करीब से ही स्कूल आना जाना पड़ता है। अब आप खुद सोच कर देखिये कि इसका प्रभाव बच्चो पर क्या पड़ता होगा। आये दिन शराबी मारपीट और अभद्रता करते है। पर लगता है जैसे प्रशासन या तो अपनी आँखें बंद किये हुए है या गहरी नींद में सोया हुआ है। जो उसका इस और कोई ध्यान ही नहीं है। रहवासी लगातार शराब दुकान को कहीं और शिफ्ट करने की मांग कर रहे है। पर उनकी सुनता कोई नहीं। ऐसे में रहवासियों का गुस्सा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
Dakhal News
15 October 2023
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|