सामने आया दीपिका का नया लुक
सामने आया दीपिका का नया लुक

 

फिल्म के डायरेक्टर ने बताया सब से क्रूर ऑफिसर 

 

बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'सिंघम 3' से जुड़े अब तक बहुत से अपडेटस सामने आये हैं। इस मूवी में इस बार अजय के साथ दीपिका पादुकोण अहम् रोल निभा रही हैं। आपको बतादें की रोहित शेट्टी की डायरेक्शन में बन ने वाली फिल्म 'सिंघम 3' से जुडी एक नई अपडेट सामने आयी है। रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल में दीपिका पादुकोण का नया लुक पोस्ट किया है। यह लुक फैंस को काफी ज़्यादा पसंद आ रहा है। आज नवरात्री का पहला दिन है। इस मौके पर 'सिंघम 3' के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नया लुक जारी किया है। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स से दीपिका पादुकोण का ये दूसरा लुक है। दीपिका इस नए लुक में काफी खतरनाक लग रही हैं। रोहित ने दीपिका की अलग-अलग तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। दीपिका पादुकोण अपने इस नए लुक में अपराधी पर बंदूक ताने नजर आ रही हैं। साथ ही साथ एक खतरनाक स्माइल भी देती हुई नजर आ रही हैं। जिसे देखने के बाद शायद आपको डर भी लग सकता है। रोहित ने दीपिका की इस फोटो पर धांसू कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, ''नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी। ये हमारी शक्ति शेट्टी, मेरी लेडी सिंघम, दीपिका पादुकोण।' रोहित शेट्टी ने फिल्म के इस किरदार को सबसे सबसे क्रूर और हिंसक ऑफिसर भी बताया है। '

 

Dakhal News 15 October 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.