फायर करने वाले बदमाश पुलिस गिरफ्त में

 

पंजाबी ढाबे पर बदमाशों ने चलाई थी गोलियां

 

  पंजाबी ढाबे में घुसकर देर रात अंधाधुन्द गोलिया बरसाने वाले अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। आपको बतादे की सितारगंज में देर रात 11:30 बजे SH हॉस्पिटल के पास पंजाबी ढाबे पर एक काली स्कॉर्पियो में आए तीन से चार लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होने के से चार लोगो झर्रे लगने से घायल हो गए थे। पुलिस ने मामला गंभीरता से लिया बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी। मामला 30 सितंबर की रात  एन एच 74 पर पंजाबी ढाबे का हैं। जहाँ पर तीन से चार बदमाशों ने फायरिंग की थी। मामला दर्ज होने के बाद सितारगंज पुलिस ने फायरिंग करने वालों पर कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को चीकाघाट पुल के पास से गिरफ्तार  किया। बदमाश के बाकि साथियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई हैं। एन एच 74 पंजाबी ढाबे पर 3 से 4 लोगों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। जिसमें लगभग चार लोग फायर के छर्रो की चपेट में आकर घायल हो गए थे। सितारगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और टीम गठित की आरोपी के गिरफ्त में आने के बाद  एस पी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी सर्वजीत सिंह को चिकाघाट पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। अन्य साथियों की तलाश भी पुलिस कर रही  है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। घटना में इस्तेमाल 12 बोर का  एक तमंचा बरामद किया गया है। 

Dakhal News 8 October 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.