Dakhal News
7 May 2024
महाप्रसाद पटेल बने छतरपुर के नए जिला अध्यक्ष
आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन में बड़े बदलाव करने शुरू कर दिए है। छतरपुर में कांग्रेस ने लखन पटेल को जिलाध्यक्ष पद से हटाकर। महाप्रसाद पटेल को ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी कई चौंकाने वाले फैसले ले रही है। छतरपुर में कांग्रेस ने लखन पटेल को जिलाध्यक्ष पद से हटा कर सबको चौंका दिया। नया जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल को बनाया गया है। इससे पहले महाप्रसाद पटेल कांग्रेस किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जिलाध्यक्ष बनने के बाद महाप्रसाद पटेल राजनगर सीट के विधायक विक्रमसिंह नातीराजा के साथ खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थको ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर महाप्रसाद पटेल ने कहा कि मेरी प्राथमिकता छतरपुर जिले की सभी सीटों पर कांग्रेस को जीत दिलाना है। कांग्रेस एक परिवार है। इसमें कोई गुटबाजी नहीं है। हम सभी लोगों को साथ में लेकर चलेंगे।
Dakhal News
8 October 2023
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|