प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

भाजपा सरकार को बताया भ्रष्टाचार की सरकार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. प्रियंका गांधी ने कहा कि अठारह साल के शासन में शिवराज सरकार ने ढाई सौ से ज्यादा घोटाले किये है भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है महाकाल लोक में खंडित हुई मूर्ति की याद दिलाते हुए प्रियंका ने कहा भाजपा सरकार ने तो भगवान के साथ भी घोटाला कर दिया। धार जिले के मोहनखेड़ा पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी  ने पहले जैन तीर्थ के दर्शन किये   फिर विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए  भाजपा सरकार पर खूब हमला बोला और मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने का दावा भी किया  शिवराज सिंह चौहान को निशाने पर लेते हुए प्रियंका ने कहा कि अठारह सालों में शिवराज सरकार ने ढाई सौ से ज्यादा घोटाले कर दिए  यहाँ तक कि घोटाला में भगवन को भी नहीं छोड़ा। प्रियंका गाँधी ने कहा  भाजपा सरकार सरपंच के अधिकार छीन रही है और पंचायत को कमजोर बना रही है जो भाजपा के खिलाफ बोलता है  सरकार उसके पीछे ED और CBI लगा देती है  पर अपने घोटाले की जांच नहीं करवाती प्रियंका गांधी की रैली में भारी जनसैलाब देखने को मिला. और कांग्रेसी नेता और कार्यकर्त्ता भी जोश में नज़र आये। 

Dakhal News 6 October 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.