पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मेकर्स को लगा बड़ा झटका
पॉपुलर शो

 

दिलीप जोशी ने लिया शो से ब्रेक 

 

पॉपुलर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों काफी विवादो में है। इस  सीरियल को शुरू हुए 14 साल हो गए है। यह शो पिछले कुछ वर्षों से लोगों के दिलों में राज़ कर रहा है। लेकिन पिछले कुछ समय से इस शो में काम करने वाले कलाकार शो को छोड़ कर जा रहे हैं। दिशा वकानी के साथ-साथ इस शो को शैलेश लोढ़ा, नेहा मेहता, भव्य गांधी समेत कई सितारों ने अलविदा कहा है। इस शो को सुपरहिट बनाने में इन सभी किरदारों का अहम भूमिका थी। लेकिन इस शो का प्रमुख  किरदार जेठालाल (दिलीप जोशी) ने एक बड़ा निर्णय लिया  है। उन्होंने शो ''तारक मेहता का उल्टा चश्मा'' से ब्रेक लिया है। उनके इस फैसले से मेकर्स को काफी बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिलीप जोशी ने इस शो से एक लम्बी छुट्टी ली है। छुट्टी का कारण यह  है की वे अपने परिवार के साथ तंजानिया गए हैं। वे एक धार्मिक ट्रिप पर गए हैं। और वे वहाँ स्वामीनारायण मंदिर में  होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। ज़ाहिर सी बात है की वे आने वाले कई एपिसोड में शो का हिस्सा नहीं होंगे। 

Dakhal News 30 September 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.