Dakhal News
9 May 2024अजय राय का केशव प्रसाद मौर्य पर तंज
यूपी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य के उस बयान पर निशाना साधा और कहा कांग्रेस यूपी में सभी 80 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार है। इस बार कांग्रेस भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। बरेली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कांग्रेस यूपी की 80 की 80 सीटों पर तैयारी कर रही हैं। बाकि सब राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा। काँग्रेस का संगठन यूपी की 80 सीटों पर अपना काम कर रहा है। अजय राय ने केशव मौर्य पर तंज कसते हुए कहा कि वह पहले अपने घर को देखें। उनके ग्रह जनपद कौशाम्बी में उनके बेटे ने गरीब की जमीन पर कब्जा किया हैं। वहां पर जमीन विवाद में तीन तीन हत्या हो गई। जो व्यक्ति अपने जनपद , प्रदेश को नहीं संभाल पा रहा चारों तरफ कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई हैं। कॉंग्रेस ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
Dakhal News
26 September 2023
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|