धूमधाम के साथ निकाला गया सलाना दीवान

 

बैंड बाजों के साथ  निकला गया नगर कीर्तन

 

श्री गुरु सिंह सभा ने सलाना दीवान धूमधाम के साथ निकला। इस ऐतिहासिक सलाना दीवान  का आयोजन पिछले  106 वर्षों से  किया जा रहा है। सलाना दीवान  आयोजन के अवसर पर गुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल के छात्रों  ने  बैंड वादन प्रस्तुत किया। इससे पहले गुरुद्वारा लंढौर में अखंड पाठ आयोजित किया गया। सलाना दीवान नगर कीर्तन के साथ घंटाघर माल रोड होते हुए गुरुद्वारा गांधी चौक पहुंचा। जहां पर सलाना दीवान सजाया गया। इस मौके पर श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष एमपीएस खुराना ने कहा कि सलाना दीवान बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है इसमें सभी धर्म के लोग शामिल होते हैं और बैंड बाजों के साथ नगर कीर्तन निकाला जाता है। यह ऐतिहासिक सलाना दीवान है और 106 वर्षों से इसका आयोजन किया जा रहा है।

Dakhal News 25 September 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.