भाजपा ने कांग्रेस विधायक का पुतला जलाया

विधायक ने की थी सीएम धामी पर अभद्र टिप्पणी

कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट की  सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रति अभद्र टिप्पणी पर नाराज़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने  कांग्रेस  विधायक का पुतला फूंका  भजपा नेताओं ने कहा उत्तराखंड में किसी की भी अभद्रता और गुंडागर्दी स्वीकार नहीं की जाएगी। खटीमा के मुख्य चौक पर  भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने  नगर मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह धामी तथा किशोर जोशी के नेतृत्व में द्वाराहाट के विधायक का पुतला दहन किया गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विरुद्ध अपशब्दों का प्रयोग किया गया था और द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक के घर पर जाकर उनके बच्चों को जान से करने के धमकी भी दी गई थी जिसके विरोध में  विधायक मदन बिष्ट  और  कांग्रेस का पुतला  जलाया गया मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह धामी ने कहा कि  देवभूमि उत्तराखंड में  किसी भी कीमत पर गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

Dakhal News 20 September 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.