भाकियू संग्राम के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे भगवानपुर

 

राव मुशर्रफ का हुआ जगह-जगह भव्य स्वागत

 

 

भारतीय किसान यूनियन संग्राम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव मुशर्रफ प्रदेश कार्यालय पर पहुंचे। जहाँ उनका जोरदार तरीके से कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। राव मुशर्रफ ने कहा की हमारी पार्टी हर इंसान के लिए खड़ी है। चाहे वो अमीर हो गरीब हो या कोई भी हो। भारतीय किसान यूनियन संग्राम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव मुशर्रफ ने इस स्वागत सत्कार के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। राव मुशर्रफ ने कहा की हमारी पार्टी हर इंसान के लिए खड़ी है। चाहे वो अमीर हो गरीब हो या कोई भी हो। पार्टी सभी लोगों की लड़ाई खुद लड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी का एक दल राष्ट्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिला था। जिसमे उन्होंने उत्तराखंड को राष्ट्रीय आपदा  ग्रस्त प्रदेश घोषित करने की मांग की है। राव मुशर्रफ ने प्रदेश सरकार पर तंज करते हुए कहा कि, प्रदेश सरकार सही तरीके से काम नहीं कर रही है। किसानों को जो मुआवजा दिया जा रहा है। वो उचित नहीं है। सरकार को सभी किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए। 

Dakhal News 12 September 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.