संस्कार भारती संस्था ने किया कार्यक्रम आयोजित

 

कार्यक्रम में ग्रामीणों कलाकारों ने दी अपनी प्रस्तुति

 

 

खटीमा में नटराज पूजन पर संस्कार भारती संस्था द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण कलाकारों ने अपनी अनुपम प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर राजकिशोर सक्सेना ने शिरकत की। संस्कार भारती अखिल भारतीय साहित्य रंगमंच एवं ललित कलाओं को समर्पित एक संस्था है। जो भारतीय संस्कृति व विलुप्त हो रही लोक कलाओं को पुनर्जीवित करने का कार्य करती है और मूल संस्कृति और संस्कारों को जीवित रखती है। चारूबेटा गांव में हुए इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। संस्कार भारती के कोषाध्यक्ष नरेश चंद्र तिवारी ने बताया की संस्कार भारती के माध्यम से विलुप्त होती कलाओं और संस्कृति को पुनर्स्थापित करने का काम किया जा रहा है। साथ ही हमारे देश की सभ्यता संस्कृति की कमियों को बताते हुए। लोक कलाकारों को मंच और सम्मान देने का भी प्रयास किया जा रहा है। 

Dakhal News 11 September 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.