पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती

 

जयंती पर उत्तरकाशी में कार्यक्रम आयोजित

 

उत्तरकाशी में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। साथ ही उनके योगदान को याद किया। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती का यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय में स्थित पालिका परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला  व गणमान्य नागरिकों ने गोविंद बल्लभ पंत को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उत्तराखंड की भूमि में पैदा हुए पंडित गोविंद बल्लभ पंत हमारे गौरव का प्रतीक हैं। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण कर हमें अपने देश व समाज की प्रगति में आगे बढ़कर योगदान करना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि, उनका राजनीतिक एवं प्रशासनिक कौशल आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देता रहेगा। 

Dakhal News 11 September 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.