उत्तराखंड में होंगे स्थानीय निकाय चुनाव

 

आप पार्टी ने तेज की चुनाव के लिए तैयारी

 

उत्तराखंड में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी भी पूरे दमखम से चुनाव में उतरने के लिए जुट गई है। जिसके लिये प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है आप पार्टी ने जिताऊ प्रत्याशियों की तलाश शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव चंद्रशेखर पाण्डेय ने बताया कि इस बार उत्तराखंड के सभी स्थानीय निकाय चुनाव में सभी पदों के लिये आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों की तलाश कर रही है। बिना किसी पार्टी से गठबंधन के अपने दम पर आप निकाय चुनाव मैदान में उतरने जा रही है। पार्टी को कई जगहों पर दमदार प्रत्याशी मिले हैं और लोगों की तलाश की जा रही है। इस बार निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी अपना परचम लहरायेगी। 

Dakhal News 9 September 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.