चुनावी साल में मामा की नई सौगात

 

कैबिनेट ने भोपाल बायपास को मंजूरी दी

 

चुनाव करीब आते ही मध्यप्रदेश सरकार पूरे फार्म में नज़र आ रही है। कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल बायपास को मंजूरी दे दी है। यह बायपास हुजूर विधानसभा के अधिकांश क्षेत्र को कवर करेगा। चुनावी साल में शिवराज कैबिनेट ने भोपाल बायपास को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद विधायक रामेश्वर शर्मा गदगद हैं। क्योंकि बायपास का अधिकांश क्षेत्र हुज़ूर विधानसभा को ही कवर करेगा। 3 हजार करोड़ की लागत से बनने वाले बायपास में एक रेलवे ब्रिज, दो फ्लाईओवर और 15 अंडरपास बनेंगे। निश्चित है इससे शहर के बढ़ते ट्रैफिक खासी कमी आयेगी। हालांकि इस मंजूरी के बाद चुनाव में भाजपा की गाड़ी किस रफ़्तार से दौड़ेगी यह तो जनता ही तय करेगी। 

Dakhal News 31 August 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.