घोड़े पर सवार हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री

 

शास्त्री ने घोड़े को दुलारा और सवारी की

 

बागेश्वर धाम  वाले  पंडित  धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री  उनकी शादी की चर्चाओं के बीच  घोड़े पर सवार नजर आए। उनकी ये घुड़चढ़ी कम से कम शादी के लिए तो नहीं थी। छतरपुर के बागेश्वर धाम के  आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्ख़ियों में रहती है। अब शास्त्री का घुड़ सवारी करते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो बागेश्वर धाम का ही है जंहा पर हवन पूजन  मे आहुति देकर  धीरेन्द्र शास्त्री  निकले तो उन्हें एक घोड़ा नजर आया। वह घोड़ा देखकर उसके पास आये पहले उसे प्यार और दुलार दिया फिर उसके बाद वह कुर्सी के सहारे घोड़े पर चढ़े और उसकी सवारी की पंडित धीरेंद्र शास्त्री को घोड़े पर सवार होता देख उनके भक्तो में काफी उत्साह दिखा। इसके बाद एक बार फिर उनके दूल्हा बनने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। 

Dakhal News 31 August 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.