Arjun Kapoor-Malaika Arora की शादी की हो रही कयासबाजी
 Kareena Kapoor की एक्टर संग पुरानी चैट है वजह

 Kareena Kapoor की एक्टर संग पुरानी चैट है वजह

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बीते 5 साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में हैं। मलाइका अरोड़ा तलाकशुदा हैं और अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। इन बातों को लेकर अक्सर ये कपल ट्रोल होता रहता है। हालांकि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को इस बात से फर्क नहीं पड़ता है। हाल ही में अर्जुन कपूर अपने कुछ तस्वीरें अकेले शेयर की थीं और इसके बाद उनके और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की अफवाहें फैलने लगी थीं। हालांकि, इस कपल ने साथ में स्पॉट होकर ब्रेकअप की अफवाहों को खारिज कर दिया। इसी बीच मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की कथित तौर पर शादी की खबरों ने भी दस्तक दी है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है। हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने अर्जुन कपूर की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में करीना कपूर के रिएक्शन के स्क्रीनशॉट को शेयर किया है। दरअसल, अर्जुन कपूर ने पूल में खड़े होकर एक तस्वीर शेयर की थी और कैप्शन लिखा था, 'चीजें गर्म होने से पहले ठंडी हो जाएं।' इस पर करीना कपूर ने लिखा था, 'हां चल रहा है ट्रेनिंग।' अर्जुन कपूर ने करीना कपूर के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'करीना कपूर अभी करना होगा, आप तो जानती हो क्यों।' इसके बाद से सोशल मीडिया यूजर्स ने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी को लेकर चर्चा करना शुरू कर दिया।

Dakhal News 28 August 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.