एमपी सरकार के पूर्व मंत्री का निधन

 

अंतिम समय में शव वाहन भी नहीं मिला, परिजनों ने 2200 में किया शव वाहन

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के राज में व्यवस्थाएं कैसे रामभरोसे चल रही हैं इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रामदयाल अहिरवार के शव को ले जाने के लिए शव वाहन भी नहीं मिल सका। पूर्व मंत्री के परिजनों को प्रशासन की तरफ से शव वाहन भी उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्हें छतरपुर जिला मुख्यालय से महाराजपुर  22 किलोमीटर जाने के लिए 2200 रुपये में शव वाहन करना पड़ा। रामदयाल अहिरवार मध्य प्रदेश सरकार में दो बार मंत्री रहे। 6 बार विधायक चुने गए और एमपी में बीजेपी के लिए बड़े दलित चेहरा थे। उन्होंने अपने छोटे बेटे के घर में अंतिम सांस ली। दुःख की इस घड़ी में परिजनों का आरोप है कि बीजेपी का दलितों के लिए जो दोहरा चरित्र है वो उजागर हुआ है। भाजपा के पदाधिकारी और सरकार बेहद लापरवाह है। दु:ख की इस घड़ी में हमारे  साथ नहीं है। पूर्व विधायक के पुत्र लक्ष्मी अहिरवार ने कहा की हमें अपने पिता का शव लाने के लिए  2200 रुपये में एम्बुलेंस करना पड़ा। प्रशासन की तरफ से कोई भी व्यवस्था नहीं की गई। सरकार और प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई तो मामले के डैमेज कंट्रोल में कई भाजपा नेता लग गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ दिवंगत नेता के यहाँ पहुंचे और उन्हें एक सहज ,सरल और  लोकप्रिय नेता बताया और कहा उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जा रहा है। पूर्वमंत्री के शव के लिए वाहन तक नहीं मिलने के सवाल पर शिवराज सिंह चुपचाप चलते बने। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, रामदयाल अहिरवार भाजपा के ऐसे कार्यकर्ता थे। जिन्होंने इस क्षेत्र में पार्टी को खड़ा किया। उनका जाना केवल इस क्षेत्र के लिए नहीं प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है। 

Dakhal News 14 August 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.