भट्टा क्यारकुली में नाग देवता गांव भ्रमण पर निकले

जगह-जगह पर नाग देवता की डोली का स्वागत हुआ

मसूरी के भटटा क्यारकुली  में नाग देवता गांव भ्रमण पर निकले  इस दौरान जगह-जगह पर उनकी डोली का स्वागत किया गया गांव भ्रमण के बाद नाग देवता की डोली अपने स्थान पर पहुंची जहां पर ढोल दमाऊ की थाप पर नाग देवता अपने भक्तों पर अवतरित हुए इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने नाग देवता से मनोकामनाएं मांगी देवभूमि उत्तराखंड में देवी देवताओं का वास है और यहां के लोग अपने कुलदेवी और देवताओं  पर अटूट विश्वास करते हैं और देवी देवता भी अपने भक्तों को दर्शन देकर उनकी मनोकामना पूर्ण करते हैं इतिहास में पहली बार नाग देवता गांव भ्रमण पर निकले नाग देवता की डोली का ग्रामीणों ने जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता  राकेश रावत ने बताया कि गांव के इतिहास में पहली बार नाग देवता ग्राम भ्रमण पर आये हैं करीब चार सौ साल में पहली बार ऐसा मौका ग्रामीणों को मिला है देवता के गांव में आने से पूरे गांव को सजाया गया है और देवता का गांव आने पर जोरदार स्वागत किया गया इसको लेकर गांव में रात भर जागरण चलेगा और  भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। 

Dakhal News 13 August 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.