Dakhal News
9 May 2024जिला अध्यक्ष ने कहा की कांग्रेसी नहीं चाहते विकास हो
भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय एवं भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाया है विनोद मालवीय और उनके साथियों ने कहा कि विकास के मुद्दे को लेकर कोई भी बैठक होती है तो कांग्रेसी उस बैठक में नहीं आते हैं और नगर पालिका के काम में अड़ंगा डालते रहते हैं। विनोद मालवीय ने कहा की जब भी विकास के लिए कोई बैठक होती है तो कांग्रेस पार्षद बैठक में नही आते नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों ने कहा की कचड़े के लिए स्थान जो शासन प्रशासन द्वारा ढूंढा गया था आज यहां कचरा फेंकने से कांग्रेस अपनी तुच्छ राजनीति के कारण मना कर रही है लेकिन कलेक्टर ने तीन साल पहले ही इस स्थान का चयन कर लिया था और 3 वर्षों से कचड़ा प्लांट अच्छे तरीके से चल रहा था लेकिन अब कांग्रेस के पार्षद भाजपा पार्षदों को परेशान कर रहे हैं की वहां पर कचरा न फेंका जाए लेकिन हमने शहर वासियों से स्वच्छता का वादा किया था वह वादा हम निभाएंगे जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली है।
Dakhal News
8 August 2023
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|