गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कसा कमलनाथ पर तंज
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कसा कमलनाथ पर तंज

 

सरकार चलाने और मुँह चलाने में फर्क होता है, आपने सिर्फ घोषणा की, काम कुछ नहीं किया

 

 

गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जोरदार हमला बोला है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की नाथ सिर्फ अपने फायदे के लिए काम करते हैं। वह समाज और देश के लिए काम नहीं करते हैं। उन्हें महान भारत में भी बदनाम भारत नजर आता है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था की यदि में मंदिर जाता हूँ और पूजा पाठ करता हूँ तो बीजेपी वालों के पेट में दर्द क्यों होता है। क्या धर्म की एजेंसी सिर्फ उन्होंने खोलकर रखी है। अब कमलनाथ के इस बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की कमलनाथ सिर्फ इच्छाधारी हिंदू है। वह योगी नहीं भोगी हैं। नाथ सिर्फ खुद के लिए काम करते हैं। वह व्यक्ति और समाज के हित के लिए काम नहीं करते हैं। वही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने पर  कहा की 2019 में मैंने पुलिस कर्मियों को यह अधिकार देने की घोषणा की थी। लेकिन शिवराज ने उनसे यह अधिकार छीन लिया था। अब चुनाव के समय उन्हें पुलिस कर्मियों की याद आ रही है। अब कमलनाथ के इन बयानों पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जवाब देते हुए कहा कि 15 महीने की सरकार में नाथ ने सिर्फ घोषणा ही की काम तो कुछ किया नहीं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार चलाने और मुँह चलाने में फर्क होता है। इधर मुख्यमंत्री शिवराज ने घोषणा की और उधर पुलिस हेड क़्वार्टर  से आदेश निकला और पुलिसकर्मी वीकली ऑफ़ पर चले गए। ऐसे काम किया जाता है। वही कांग्रेस नेता उमंग सिंगार की किसी आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की में तो उमंग सिंघार की बातों का कायल हूँ। वह सही बात कहते हैं। कांग्रेस जनजाति समाज की विरोधी है। यह जगजाहिर है। उमंग सिंघार भी इसके उदाहरण है जो दिग्विजय सिंह के सताए हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को उमंग  सिंघार की मांग को मानना चाहिए। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की उमंग  सिंघार  ने दिग्विजय सिंह को सबसे बड़ा माफिया बताया था। आज तक उमंग सिंघार के आरोपों का दिग्विजय सिंह ने खंडन नहीं किया। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की सेवा काल की उल्लेखनीय उपलब्धियों को देखते हुए सम्मान पूर्वक विदाई के लिए 19 निरीक्षकों को ऑनरेरी DSP बनाया जा रहा है। प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों पर रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण के लिए 27 कंसलटेंट की भर्ती की जा रही है। जो पुलिस कमिश्नर कार्यालय इंदौर, भोपाल और स्टेट साइबर सेल में काम करेंगे। नक्सल गतिविधियों की रोकथाम के लिए डिंडोरी जिले में नया पुलिस अनुभाग बजाग बनाया जा रहा है। इसमें बजाग ,समनापुर और करंजिया रहेंगे। 

Dakhal News 7 August 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.