Dakhal News
7 May 2024कैबिनेट मंत्री जोशी को दिया गया सम्मान
पहाड़ों की रानी मसूरी को तहसील बनाने पर वहां के लोग काफी खुश है। लोगों ने धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के लिए सम्मान समारोह आयोजित कर उनका सम्मान किया। कैबिनेट मंत्री जोशी ने भी इस सम्मान समारोह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को शाल और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके प्रयासों की सराहना की गई |कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा की मसूरी शहर वासियों की लंबे समय से मांग थी कि मसूरी को तहसील का दर्जा दिया जाए और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मांग पर मुहर लगा दी। जिससे मसूरी वासियों को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए देहरादून नहीं जाना पड़ेगा। तहसील बनने से पटवारी और एसडीएम के साथ ही सभी अधिकारी यहीं उपस्थित रहेंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं और उनके द्वारा किए गए फैसले से जनता को लाभ मिल रहा है।
Dakhal News
7 August 2023
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|